Maharajganj News : आंधी बनी आफत! चलती कार पर गिरा विशालकाय पेड़, जा सकती थी जान
05-Jun-2026
Total Views |
महराजगंज। जिले के चौक बाजार से महराजगंज जाने वाली मुख्य सड़क पर गुरुवार को तेज आंधी के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। दोपहर में आयी आंधी की वजह से कोतवाली क्षेत्र के बैजनाथपुर कला स्थित पुलिया के पास एक चलती कार पर पेड़ गिर गया। इस घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गयी। ।
हादसे में कार सवार सभी लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग राहत कार्य में जुट गए और कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को वाहन से बाहर निकाला। इसके बाद सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, झनझनपुर से एक कार महराजगंज की ओर जा रही थी। कार जैसे ही पेट्रोल पंप से आगे पुलिया के समीप पहुंची, उसी दौरान आंधी शुरू हो गई। तभी एक अर्जुन का पेड़ चलती कार पर गिर गया। हादसे में महराजगंज निवासी संदीप मौर्य और आजमगढ़ निवासी वरुण कुमार सिंह घायल हो गए पेड़ गिरने से झनझनपुर-महराजगंज मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों और राहगीरों ने पेड़ की शाखाओं को काटकर हटाया। इसके करीब आधे घंटे बाद आवागमन बहाल हो सका।
घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना रहा और लोग प्राकृतिक आपदाओं के प्रति सतर्क रहने की चर्चा करते रहे।