Bollywood News : OT में फूट-फूटकर रोईं संभावना, सालों के इंतजार के बाद बनीं मां

    05-Jun-2026
Total Views |

Bollywood News :
टीवी एक्ट्रेस सम्भावना सेठ के घाट आख़िरकार खुशियों ने दस्तक दे दी है। संभावना सेठ 45 साल की उम्र में जुड़वाँ बच्चों की मां बनी हैं। इससे पहले उनकी 7 से 8 बार मां बनने की कोशिशें नाकाम हो चुकी हैं। हालांकि गुरुवार को उनकी सूनी गोद में किलकारी गूंज उठी। जुड़वा बच्चों के जन्म के बाद संभावना अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सकीं और ऑपरेशन थिएटर में ही फूट-फूटकर रो पड़ीं। हालाँकि ये ख़ुशी के आंसू थे।

संभावना सेठ ने हॉस्पिटल जाने से लेकर डिलीवरी तक के पलों को कैमरे में कैद करवाया था। एक्ट्रेस ने अपने यूट्यूब चैनल पर इन खास और यादगार पलों का व्लॉग शेयर किया है। शुरुआत में वो अपने पति और एक्टर-राइटर अविनाश द्विवेदी के साथ घर के पूजा स्थल में भगवान को प्रणाम करते हुए उनका आशीर्वाद लेती हुई नजर आ रही हैं। संभावना ने बताया कि हॉस्पिटल के लिए जाते वक्त वो काफी घबराई हुई थीं।

बता दें कि 45 साल की उम्र में संभावना सेठ सरोगेसी के जरिए मां बनीं और उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा. जुड़वा बच्चों के जन्म के बाद एक्ट्रेस काफी इमोशनल हो गई थीं। इस दौरान उन्हें उनके पति अविनाश संभालते हुए नजर आए। वो एक बेटे और एक बेटी की मां बनी हैं। बेटी को अपनी गोद में लेने के बाद उन्होंने कहा, 'मैं एक डॉटर देख रही हूं, ये बेबी गर्ल है। मतलब वो अंदर ना सारे तार छिड़ गए मेरे।' एक्ट्रेस ने ऑपरेशन थिएटर से बच्चों की डिलीवरी की पल-पल की अपडेट दी और डिलीवरी का हर सीन अपने वीडियो में दिखाया।

मां बनने की खुशी संभावना ने इंस्टाग्राम हैंडल पर भी शेयर की। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर मां बनने के बाद लिखा, 'इस साल महा दिवाली जल्दी आ गई। लक्ष्मी और गणेश दोनो घर आ गए. हमारा हृदय कृतज्ञता से भरा है। हर हर महादेव।'