Dhurandhar 2 Gross Collection :सभी बॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ा, फिर भी अधूरी रह गई 'धुरंधर 2' की जीत, जानें क्यों
06-Jun-2026
Total Views |
Dhurandhar 2 Gross Collection : आदित्य धर के निर्देशन में बनी और सुपरस्टार रणवीर सिंह स्टारर स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर 2' इन दिनों बॉक्स ऑफिस से लेकर सोशल मीडिया पर हर तरफ छाई हुई है। इस फिल्म ने सिनेमाघरों में 19 मार्च को दस्तक दी थी। तब से अब तक इसने इतनी भयंकर कमाई कर डाली है कि हर कोई हैरान है। इतना ही नहीं अपने 11 हफ्तों के थिएट्रिकल रन के दौरान इसने बॉलीवुड की सभी फिल्मों को धूल चटा दी। हालांकि, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर यह 'पुष्पा 2' का रिकॉर्ड तोड़ने में सफल नहीं हो सकी।
नहीं तोड़ पाई पुष्पा 2 का रिकॉर्ड 'धुरंधर 2' ने सिनेमाघरों में लगातार 11 हफ्तों तक नोटों की भारी बारिश की है। जहां इसने घरेलू बाजार में इस दौरान 1149.02 करोड़ की नेट कमाई की और 1375.11 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया तो वहीं इस स्पाई थ्रिलर दुनिया भर में 18सौ करोड़ से ज्यादा की कमाई कर इतिहास रच दिया है। यहां तक कि ये बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड भी बना चुकी है। वहीं इसने वर्ल्डवाइड भी दंगल के बाद दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है लेकिन घरेलू बाजार में ये पुष्पा 2 को टस से मस नहीं कर पाई है।
बता दें कि सिनेमाघरों में 65 दिन चली पुष्पा 2 ने भारत में 1234.10 करोड़ की नेट कमाई की थी, जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 1471.10 करोड़ रुपये रहा था।
क्यों पुष्पा 2 से पिछड़ी धुरंधर 2 विश्लेषकों के अनुसार, धुआंधार कमाई के बावजूद धुरंधर 2 के भारत में पुष्पा 2 से पिछड़ने की कई वजहे हैं। दरअसल 'धुरंधर 2' हिंदी भाषी क्षेत्रों में जबरदस्त सफल रही, लेकिन दक्षिण भारतीय बाजारों में उसका प्रदर्शन 'पुष्पा 2' जितना प्रभावशाली नहीं रहा। जबकि पुष्पा 2 ने साउथ के साथ ही हिंदी वर्जन में भी खूब धमाल मचाया। ओटीटी पर हुई रिलीज वैसे धुरंधर 2 का क्रेज 11 हफ्तों तक रहा है जो कोई मामूली बात नहीं है। आज के दौर में जब फिल्में दो हफ्ते भी बमुश्किल थिएटर में निकाल पाती हैं वहां धुरंधुर ने लागातर 78 दिनों तक कमाई का नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है। हालांकि अब इसकाथिएट्रिकल सफर खत्म हो गया है। वहीं ये फिल्म अब ओटीटी पर डेब्यू कर चुकी है, आप इसे जियो हॉट स्टार पर देख सकते हैं।