Maharajganj News : शीतलापुर में हरियाली की पहल, ग्राम प्रधान और स्वास्थ्य अधिकारी ने किया पौधरोपण
12-Jul-2026
Total Views |
रजाउल अंसारी
सिसवा। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से रविवार को सिसवा विकासखंड के ग्राम शीतलापुर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी जैनुल आब्दीन एवं ग्राम प्रधान राधेश्याम पटेल ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।
वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और बदलते पर्यावरणीय हालात को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण को अपनी जिम्मेदारी बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पौधे केवल पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा नहीं बनाते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर भविष्य की नींव भी रखते हैं।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।