Maharajganj News : पर्यावरण बचाने की पहल, सिसवा में भाजपा नेताओं ने किया पौधरोपण

    14-Jul-2026
Total Views |

रजाउल अंसारी


सिसवा बाजार। मुख्यमंत्री के आह्वान पर चलाए जा रहे 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मंगलवार को सिसवा नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष वैष्णो कुमार सोनी ने पौधरोपण करते हुए कहा कि पर्यावरण और वायुमंडल को सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। साथ ही लगाए गए पौधों की देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।


कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और आमजन से भी 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान से जुड़ने की अपील की।

इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष हरिकिशुन कुशवाहा, मंडल मंत्री पिंटू गुप्ता, मनीष रौनियार, चंदन वर्मा, राहुल रौनियार और रवि जायसवाल सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।