Maharajganj News : आईटीआई धनेवा-धनेई में सजा रोजगार मेला, कंपनियों ने की भर्ती
14-Jul-2026
Total Views |
महराजगंज। विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन की ओर से जनपद में दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके तहत 14 जुलाई को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) धनेवा-धनेई परिसर में जनपद स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया।
रोजगार मेले में आईटीआई और उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन से प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को विभिन्न कंपनियों द्वारा रोजगार के अवसर प्रदान किये गए, जिसमे युवाओं को अपनी योग्यता के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों में नौकरी पाने का अवसर प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम के दूसरे दिन यानी कल 15 जुलाई को विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर कौशल प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान उत्कृष्ट प्रशिक्षार्थियों को सम्मानित किया जाएगा तथा चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए जाएंगे।
इस आयोजन का उद्देश्य प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार से जोड़ना, उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना और कौशल विकास को बढ़ावा देना है।