Maharajganj News : दाखिले के दिन ही हॉस्टल में मिला 9वीं के छात्र का शव, आखिर क्यों
14-Jul-2026
Total Views |
महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एक कपड़ा व्यवसायी परिवार पर सोमवार को उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब सुल्तानपुर के एक आवासीय गुरुकुल में दाखिले के कुछ घंटे बाद ही उनके बेटे की मौत की सूचना मिली। मृतक कक्षा नौ का छात्र था।
जानकारी के अनुसार, मृतक कक्षा नौ का छात्र था जिसने हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार के साथ पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि छात्र को बेहतर शिक्षा व अनुशासित वातावरण देने के उद्देश्य से सोमवार को सुल्तानपुर के एक गुरुकुल में उसका दाखिला कराया गया था।
दाखिले की सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पिता घर लौट रहे थे। वे गोरखपुर पहुंचे ही थे कि गुरुकुल प्रबंधन का फोन आया और बताया गया कि उनका बेटा हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला है।
सूचना मिलते ही परिवार के लोग तत्काल सुल्तानपुर के लिए रवाना हो गए। वहां पहुंचने पर पता चला कि छात्र ने हॉस्टल के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी थी। परिजन शव को लेकर वापस लौटे। रास्ते में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
इस हृदयविदारक घटना से श्यामदेउरवा क्षेत्र के व्यापारियों और स्थानीय लोगों में शोक की लहर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।