Maharajganj News : योगी सरकार का बड़ा तोहफा, शिक्षकों को बांटे गए कैशलेस हेल्थ कार्ड

    26-Jul-2026   
Total Views |

महराजगंज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में शुरू की गई मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत रविवार को जिला मुख्यालय स्थित बुद्धा सभागार में शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने पात्र शिक्षकों को प्रतीकात्मक रूप से कैशलेस हेल्थ कार्ड वितरित किए तथा प्राचार्यों और शिक्षकों को सम्मानित किया।

उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत पात्र शिक्षकों एवं उनके आश्रितों को सरकारी तथा संबद्ध निजी अस्पतालों में प्रति वर्ष ₹5 लाख तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा मिलेगी। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए कैशलेस हेल्थ कार्ड अनिवार्य होगा।


इस अवसर पर सीडीओ डॉ. महेंद्र कुमार सिंह, प्राचार्य अजय मिश्रा, डॉ. दिवाकर सिंह, डॉ. राहुल सिंह, डॉ. धर्मेंद्र कुमार सोनकर, डॉ. विजय आनंद मिश्रा, डॉ. ज्योत्सना पांडेय, डॉ. नंदिता मिश्रा, डॉ. विनय खरवार, डॉ. खेदु राम यादव सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।


रजाउल अंसारी

रजाउल अंसारी (Rajaul Ansari) 'आपन महराजगंज' में संवाददाता (सिसवा, विधानसभा 317) के रूप में कार्यरत हैं। यह सिसवा क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और विकास कार्यों से जुड़ी रिपोर्टिंग कवर करते हैं।