UP News : गाजियाबाद से वीएचआरपी का बड़ा ऐलान, 5 करोड़ सदस्य बनाने का अभियान तेज

    26-Jul-2026   
Total Views |

गाजियाबाद। विश्व हिंदू रक्षा परिषद (वीएचआरपी) के तत्वावधान में आयोजित एक कार्यक्रम में संगठन के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने पार्षद राधेश्याम त्यागी को संगठन का प्रदेश संगठन मंत्री नियुक्त किया। इस अवसर पर उन्होंने संगठन विस्तार के साथ-साथ कई राष्ट्रीय मुद्दों पर अपने विचार भी रखे।

गोपाल राय ने अपने संबोधन में कहा कि सनातन धर्म की रक्षा और उसके मूल्यों को सशक्त करने के लिए “सनातन आयोग” का गठन आवश्यक है। उन्होंने सरकार से इस दिशा में शीघ्र कदम उठाने की मांग की, ताकि सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित किया जा सके।


इसके साथ ही उन्होंने देश में बढ़ती जनसंख्या पर चिंता जताते हुए जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह कानून देश के संतुलित विकास और संसाधनों के बेहतर प्रबंधन के लिए बेहद जरूरी है।

कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से मनीष राय, हिमांशु धवल, पंडित सुभाष शर्मा, दिलीप सिंह, शुभांजली त्रिपाठी, राजू अग्रवाल, सोहन शर्मा, बादल यादव, निरंकार रस्तोगी, पंकज शर्मा, गर्व अरोरा, आदि सैकड़ों पदाधिकारी मौजूद रहें | सभी ने संगठन को मजबूत करने और समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया।


रजाउल अंसारी

रजाउल अंसारी (Rajaul Ansari) 'आपन महराजगंज' में संवाददाता (सिसवा, विधानसभा 317) के रूप में कार्यरत हैं। यह सिसवा क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और विकास कार्यों से जुड़ी रिपोर्टिंग कवर करते हैं।