महराजगंज। बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में अब कक्षा तीन तक के बच्चों की पढ़ाई को अधिक रोचक और प्रभावी बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। निपुण भारत मिशन को गति देने के लिए परिषदीय शिक्षकों को एनसीईआरटी की ओर से नई शिक्षक संदर्शिका उपलब्ध कराई जाएगी, इसमें गतिविधि आधारित शिक्षण पद्धति, कक्षा एवं विषयवार शिक्षण योजनाएं और रोचक गतिविधियों के आधार पढ़ाने की जानकारी दी गई है। शिक्षकों कक्षा में इसका पालन करेंगे।
जिले के करीब 1500 से अधिक स्कूलों में लगभग दो लाख विद्यार्थी पढ़ रहे हैं और इन्हें 4300 शिक्षकों की तैनाती है। बेसिक के डीसी सामुदायिक सहभागिता दिव्य पांडेय ने बताया कि नई शिक्षक संदर्शिका राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 और निपुण भारत मिशन के अनुरूप तैयार की गई है।
इसमें गतिविधि आधारित शिक्षण पद्धतियां, कक्षा एवं विषयवार शिक्षण योजनाएं, रोचक गतिविधियां, सरल मूल्यांकन के तरीके और बच्चों की सीखने की गति के अनुरूप शिक्षण तकनीकों को शामिल किया गया है। इससे शिक्षक कक्षा शिक्षण को अधिक सहज, रोचक और परिणामोन्मुख बना सकेंगे।
उन्होंने बताया कि शिक्षकों को एक विशेष डायरी भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिसमें वे प्रतिदिन की शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यार्थियों की प्रगति और उनके सीखने के स्तर का रिकॉर्ड रख सकेंगे। इससे बच्चों की शैक्षणिक प्रगति की प्रभावी निगरानी संभव होगी। शिक्षक संदर्शिका और डायरी का वितरण उपलब्धता के आधार पर किया जाएगा।
आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।
आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।