Maharajganj News : देश सेवा में महराजगंज सबसे आगे, जवान अरुण गुप्ता के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

    27-Jul-2026   
Total Views |

महराजगंज। सेना और अर्धसैनिक बलों की भर्तियों में महराजगंज जिले के युवाओं का प्रदर्शन लगातार चर्चा में है। हाल ही में 'मां समय जंगल बटालियन' में जिले से सबसे अधिक युवाओं के चयन का दावा किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

इसी क्रम में आनंदनगर (फरेंदा) क्षेत्र के अरुण कुमार गुप्ता, निवासी सोनबरसा, के केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में चयन के बाद पहली बार गृह क्षेत्र पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। क्षेत्रवासियों और युवाओं ने फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर युवा संगठन के जय भारत कन्नौजिया ने उपस्थित सभी युवाओं और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया।


मुबारक अली

मुबारक अली (Mubarak Ali) 'आपन महराजगंज' में तहसील संवाददाता (फरेंदा) के रूप में कार्यरत हैं। यह फरेंदा तहसील क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और प्रशासनिक गतिविधियों को प्रमुखता से कवर करते हैं।