Maharajganj News : भारत से नेपाल ले जाई जा रही 494 नशीली इंजेक्शन खेप पकड़ी गई, दो आरोपी गिरफ्तार

    27-Jul-2026   
Total Views |


ठूठीबारी। भारत-नेपाल सीमा पर नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ नेपाल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। भारतीय सीमा क्षेत्र से नशीली इंजेक्शन लेकर नेपाल में सप्लाई करने जा रहे दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 494 नशीली इंजेक्शन बरामद की गई हैं।

नेपाल लुंबिनी प्रदेश प्रहरी कार्यालय दांग व जिला पुलिस कार्यालय नवलपरासी की संयुक्त टीम को मुखबिर से सूचना मिला की भारतीय सीमा क्षेत्र से दो युवक बाइक से नशीली इंजेक्शन लेकर नेपाल में सप्लाई करने के लिए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस संयुक्त टीम के साथ नवलपारसी के पालीनंदन स्थित वार्ड नंबर पांच पहुंची।


पुलिस टीम गेरमा स्थित दक्षिण उत्तर सड़क पर आ जा रहे वाहनों की चेकिंग करने लगी। इसी दौरान एक भारतीय नंबर प्लेट लगी बाइक आती हुई दिखाई दी। जवानों ने बाइक की जांच की तो झोले में रखा काले रंग के प्लास्टिक में 494 एम्पुल डाइजीपाम, फेनरगान, बुरेनोरफीन नशीली इंजेक्शन बरामद हुआ।

इस संबंध में नवलपरासी पुलिस कार्यालय सूचना अधिकारी डीएसपी मदन थापा ने बताया कि भारत के बरगदवा थाना क्षेत्र ग्राम पिपरा निवासी सबरे आलम और ग्राम मोहनापुर निवासी एक नाबालिग को पकड़ा गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।


आपन महराजगंज

आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।

आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।