महराजगंज। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान "ऑपरेशन वज्र" के तहत निचलौल पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश कर दिया।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के दौरान 26 जुलाई 2026 को पुलिस टीम ने लक्ष्मीपुर के पास से रजनीश यादव (22 वर्ष), पुत्र दूधनाथ, निवासी ग्राम महेन्द्दापुर, थाना ठूठीबारी को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त थाना निचलौल में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 204/2026 में धारा 64(1), 115(2), 352 एवं 351(3) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत वांछित था। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
मुबारक अली (Mubarak Ali) 'आपन महराजगंज' में तहसील संवाददाता (फरेंदा) के रूप में कार्यरत हैं। यह फरेंदा तहसील क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और प्रशासनिक गतिविधियों को प्रमुखता से कवर करते हैं।