सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिद्धार्थनगर पुलिस और एसएसबी ककरहवा की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त कार्रवाई में एक भारतीय अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 651 ग्राम वजन की 21 जोड़ी सफेद धातु (चांदी) की पायल तथा एक साइकिल बरामद की गई।
पुलिस के अनुसार, थाना मोहाना पुलिस और एसएसबी ककरहवा की संयुक्त टीम सीमा स्तंभ संख्या 543/01 के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध को रोककर तलाशी ली गई, जिसके पास से चांदी की पायल बरामद हुई।
बरामद 21 जोड़ी चांदी की पायल, जिनका कुल वजन 651 ग्राम है, तथा साइकिल को आवश्यक विधिक कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय ककरहवा भेज दिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
मुबारक अली (Mubarak Ali) 'आपन महराजगंज' में तहसील संवाददाता (फरेंदा) के रूप में कार्यरत हैं। यह फरेंदा तहसील क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और प्रशासनिक गतिविधियों को प्रमुखता से कवर करते हैं।