Maharajganj News : सिसवा नगर को बिजली की बड़ी सौगात! अब ग्रामीण नहीं, नगर फीडर से मिलेगी निर्बाध आपूर्ति

    27-Jul-2026   
Total Views |

सिसवा। सिसवा नगर के लोगों के लिए सोमवार का दिन बड़ी राहत लेकर आया। 27 जुलाई 2026 को 11,000 वोल्ट (11 केवी) विद्युत लाइन का कार्य सफलतापूर्वक पूरा होने के साथ ही अब नगर क्षेत्र को नगर फीडर से नियमित विद्युत आपूर्ति मिलनी शुरू हो जाएगी। पहले नगर क्षेत्र में ग्रामीण फीडर से बिजली आपूर्ति होने के कारण लोगों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता था।

यह कार्य सिसवा नगर के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। बिजली विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के संयुक्त प्रयास से इस परियोजना को समय पर पूरा किया गया।

इस संबंध में वार्ड नं. 15, कबीर नगर कोठीभार के सभासद अनूप मद्धेशिया ने बताया कि इस कार्य के पूर्ण होने से नगरवासियों को बेहतर और सुचारु बिजली आपूर्ति मिलेगी तथा पूर्व की समस्याओं से काफी हद तक राहत मिलेगी। उन्होंने बिजली विभाग के इस कार्य की सराहना की।

इस अवसर पर वार्ड नं. 18 के सभासद रामहर्ष दुबे, वार्ड नं. 22 के सभासद धीरे सिंह, जितेंद्र गोंड, फिरोज खान, सद्दाम खान सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं नगरवासी उपस्थित रहे।


रजाउल अंसारी

रजाउल अंसारी (Rajaul Ansari) 'आपन महराजगंज' में संवाददाता (सिसवा, विधानसभा 317) के रूप में कार्यरत हैं। यह सिसवा क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और विकास कार्यों से जुड़ी रिपोर्टिंग कवर करते हैं।