Maharajganj News : पति था दूसरे प्रदेश में... पीछे घर में बहू के साथ क्या हुआ, पढ़कर रह जाएंगे हैरान

    27-Jul-2026   
Total Views |

ठूठीबारी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा ठूठीबारी के टोला सड़कहवां में पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने सास-ससुर पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

ठूठीबारी ग्राम सभा के टोला सड़कहवां निवासी संगीता देवी ने बताया कि मेरे पति राजू चौधरी आजीविका के लिए दूसरे प्रदेश गए हुए हैं। आए दिन ससुर रामप्रसाद चौधरी तथा सास पवित्रा मुझे और मेरे बच्चों को गाली देते रहते हैं। 21 जुलाई को रात में करीब 9 बजे सास-ससुर हमको भद्दी-भद्दी गाली देने लगे।


विरोध किया तो नाराज होकर सास-ससुर मुझे लाठी-डंडे से मारने-पीटने लगे और जानमाल की धमकी दी। यहां तक मेरे हमारे बच्चे अंकिता, नन्दिनी, हिमांशु बीच-बचाव करने आए तो उनको भी मारा-पीटा।

इस संबंध में ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि आरोपी ससुर और सास के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।


आपन महराजगंज

आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।

आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।