ठूठीबारी। ठूठीबारी विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र में इन दिनों अघोषित बिजली कटौती से स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत विभाग रोजाना रात में रोस्टिंग और सप्लाई फेल होने का हवाला देकर लगभग दो-दो घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित कर रहा है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार, इस कटौती का सर्वाधिक असर छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों पर पड़ रहा है। रात में बिजली गुल होने से उन्हें गर्मी और मच्छरों के कारण जागना पड़ता है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि प्रतिदिन एक जैसी समस्या होने के बावजूद इसका कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पा रहा है। विभाग की ओर से हर बार जल्द आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया जाता है, लेकिन बार-बार बिजली बाधित होने से उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से रोस्टिंग और बार-बार होने वाली बिजली कटौती पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने विभाग से नियमित एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।
इस संबंध में विद्युत उपकेंद्र ठूठीबारी पर तैनात एसएसओ संजय पाण्डेय ने दूरभाष पर बताया कि रोस्टिंग के कई कारण हैं। उन्होंने जानकारी दी कि यह समस्या 132 केवी (KV) विद्युत उपकेंद्र नौनिया से उत्पन्न हुई है। पाण्डेय ने जल्द ही आपूर्ति बहाल होने की बात कही।
आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।
आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।