Maharajganj News : पॉक्सो केस में लंबे समय से वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय

    10-Aug-2026   
Total Views |

महराजगंज। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित अभियुक्त सुकरुद्दीन उर्फ बैना को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी थाना कोतवाली में पंजीकृत मु0अ0सं0 289/2024, धारा 363, 366, 376(3) भादवि एवं 5J(2)/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित था। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सुकरूद्दीन उर्फ बैना पुत्र गुलहसन, निवासी पनेवा पनेई, थाना कोतवाली, जनपद महराजगंज, उम्र करीब 26 वर्ष के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक अभियुक्त का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ वर्ष 2023 में मु0अ0सं0 788/2023, धारा 363/376 भादवि एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज बताया गया है।

पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

मुबारक अली

मुबारक अली (Mubarak Ali) 'आपन महराजगंज' में तहसील संवाददाता (फरेंदा) के रूप में कार्यरत हैं। यह फरेंदा तहसील क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और प्रशासनिक गतिविधियों को प्रमुखता से कवर करते हैं।