महराजगंज। कोठीभार थाना क्षेत्र के मधवलिया गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान एक महिला ने अपने जेठ पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता के अनुसार, बीते 12 अगस्त की शाम करीब 7 बजे पारिवारिक विवाद को लेकर कहासुनी हुई। आरोप है कि इसी दौरान उनके जेठ ने लाठी-डंडे से मारपीट कर दी, जिससे उन्हें चोटें आईं। इस दौरान गाली-गलौज करने के साथ जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।
मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रजाउल अंसारी (Rajaul Ansari) 'आपन महराजगंज' में संवाददाता (सिसवा, विधानसभा 317) के रूप में कार्यरत हैं। यह सिसवा क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और विकास कार्यों से जुड़ी रिपोर्टिंग कवर करते हैं।