सिसवा बाजार। नगर पालिका सिसवा बाजार के वार्ड नंबर-04 साहूजी नगर स्थित सुफ्फा पब्लिक स्कूल में शनिवार, 15 अगस्त 2026 को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तैयब अंसारी ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रबंधक उमर फारूक ने किया।
ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि तैयब अंसारी ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व तथा देश की आजादी के लिए स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा दिए गए बलिदान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारा बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ-साथ देश और समाज के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने कला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य, नाट्य कला एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से आजादी के संघर्ष और देशप्रेम की भावना को प्रदर्शित किया। बच्चों की प्रस्तुतियों की उपस्थित लोगों ने सराहना की।
इस अवसर पर अभिभावकों में अशरफ अहमद, यासीन अंसारी उर्फ मुन्ना, तौकीर अंसारी, मुन्ना अंसारी, फासीउल अहमद, कासिम अंसारी, जमील अहमद, निजामुद्दीन, अब्दुल मजीद, नूर आलम, मुश्ताक अहमद, कासिम अंसारी, रिजवान अहमद, मेराज अहमद सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
रजाउल अंसारी (Rajaul Ansari) 'आपन महराजगंज' में संवाददाता (सिसवा, विधानसभा 317) के रूप में कार्यरत हैं। यह सिसवा क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और विकास कार्यों से जुड़ी रिपोर्टिंग कवर करते हैं।