महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सोनौली पुलिस ने जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, शिवम पाण्डेय (27 वर्ष) पुत्र जनार्दन पाण्डेय, निवासी ग्राम लक्ष्मीनगर टोला तिसुरी, थाना सोनौली को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को 10 जुलाई 2026 को उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम, 1970 के तहत छह माह के लिए जनपद से तड़ीपार किया गया था और उसे न्यायालय के आदेशों से अवगत कराया गया था।
इसके बावजूद 6 अगस्त 2026 को पुलिस चेकिंग के दौरान शिवम पाण्डेय अपने घर पर मौजूद मिला, जिससे उसने जिला बदर के न्यायालयीय आदेश का उल्लंघन किया।
इस मामले में थाना सोनौली पर मु0अ0सं0 73/2026 के तहत धारा 10, उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम, 1970 में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्र, वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामचन्द्र राय, कांस्टेबल शिवाकान्त सिंह तथा कांस्टेबल भानूप्रसाद शामिल रहे।
अबरार अहमद (Ibrar Ahmad) 'आपन महराजगंज' में जिला प्रभारी (District Incharge) के रूप में कार्यरत हैं। यह जिले के समाचार कवरेज, रिपोर्टिंग टीम के मार्गदर्शन और प्रमुख क्षेत्रीय मुद्दों को उठाने का कार्य करते हैं।