महराजगंज। अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत परसामलिक थाना पुलिस ने POCSO एक्ट सहित गंभीर धाराओं में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान अफताब (24 वर्ष) पुत्र नेवास, निवासी असुरैना, थाना परसामलिक के रूप में हुई है। आरोपी थाना परसामलिक में दर्ज मु0अ0सं0 67/2026 में वांछित था। उसके खिलाफ धारा 137(2), 87, 64 BNS तथा 3/4 POCSO एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नौतनवा बसंत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए पुलिस ने उसे न्यायालय भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
मुबारक अली (Mubarak Ali) 'आपन महराजगंज' में तहसील संवाददाता (फरेंदा) के रूप में कार्यरत हैं। यह फरेंदा तहसील क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और प्रशासनिक गतिविधियों को प्रमुखता से कवर करते हैं।