महराजगंज। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के लेहड़ा रेलवे स्टेशन पर शनिवार दोपहर एक दर्दनाक रेल हादसे में करीब 18 वर्षीय अज्ञात युवती की मौत हो गई। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जिससे स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
समाचार लिखे जाने तक मृतका की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। साथ ही यह पता लगाने की भी कोशिश की जा रही है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ।
पुलिस का कहना है कि युवती की पहचान होने और जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।
मुबारक अली (Mubarak Ali) 'आपन महराजगंज' में तहसील संवाददाता (फरेंदा) के रूप में कार्यरत हैं। यह फरेंदा तहसील क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और प्रशासनिक गतिविधियों को प्रमुखता से कवर करते हैं।