Maharajganj News: महराजगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 253 वाहनों के चालान, 32 गिरफ्तार; शराब-यूरिया बरामद

    29-Aug-2026   
Total Views |

महराजगंज। अपराध पर नियंत्रण और जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए महराजगंज पुलिस ने 28/29 अगस्त 2026 को विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक चेकिंग अभियान चलाकर कार्रवाई की। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 253 वाहनों के चालान किए गए, जबकि शांति भंग की आशंका में 32 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय चालान किया गया।

पुलिस ने तीन सवारी बैठाने, बिना हेलमेट वाहन चलाने, बिना अनुज्ञप्ति, निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी बैठाने, तेज गति और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की। पैदल गश्त के दौरान दुकानदारों, व्यापारियों और आम नागरिकों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनी गईं।

इसके साथ ही बैंक, एटीएम और ग्राहक सेवा केंद्र सहित अन्य वित्तीय प्रतिष्ठानों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच की गई। पुलिस ने अतिक्रमण हटाने और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में लोगों से सहयोग की अपील की।

मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया जागरूक

मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत पुलिस टीमों ने सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं और बालिकाओं को नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया। वहीं, विभिन्न थानों पर संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों, किसानों और कास्तकारों के साथ शांति समिति की बैठकें आयोजित की गईं। बैठकों में आपसी सौहार्द बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की गई।

अवैध शराब और यूरिया पर कार्रवाई
कोतवाली पुलिस ने परसा राजा निवासी राज किशोर के कब्जे से 20 पाउच अवैध देशी बंटी-बबली शराब बरामद की। इस मामले में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

भिटौली पुलिस ने सोहरौना तिवारी निवासी त्रिवेणी के पास से 15 पाउच अवैध देशी बंटी-बबली शराब बरामद कर कार्रवाई की।

नौतनवा पुलिस
ने बगहा निवासी आबिद हुसैन के कब्जे से 2 बोरी भारतीय यूरिया खाद और एक मोटरसाइकिल बरामद की। इस मामले में कस्टम अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

वहीं, सोनौली पुलिस ने वाल्मीकिनगर निवासी सज्जाद के खिलाफ उत्तर प्रदेश गुंडा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की।


14 विवेचनाओं का निस्तारण
लंबित विवेचनाओं को जल्द पूरा करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जिले के अलग-अलग थानों की पुलिस ने गुण-दोष के आधार पर कार्रवाई करते हुए 14 विवेचनाओं का निस्तारण किया।

पुलिस के अनुसार, 28/29 अगस्त 2026 को जिले में विभिन्न अपराधों, शांति भंग, आबकारी और अन्य मामलों में कुल 36 अभियुक्तों के विरुद्ध गिरफ्तारी एवं विधिक कार्रवाई की गई।


मोहिद खान

मोहिद खान आपन महराजगंज में बृजमनगंज क्षेत्र से रिपोर्टर हैं। यह महराजगंज जिले और बृजमनगंज की स्थानीय खबरों, घटनाओं और जनसमस्याओं को प्रमुखता से कवर करते हैं।