Maharajganj News: नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ कार्रवाई, 41 बोरी कद्दू के बीज और पिकअप बरामद

    29-Aug-2026   
Total Views |

महराजगंज। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अवैध तस्करी के खिलाफ महराजगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना सोनौली क्षेत्र में पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग व गश्त के दौरान 41 बोरी कद्दू का बीज लावारिस अवस्था में बरामद किया। मौके से पिकअप वाहन भी बरामद हुआ है।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई 29 अगस्त 2026 को पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अवैध तस्करी और मादक पदार्थों की तस्करी पर रोकथाम के निर्देश के क्रम में की गई। कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने की गई।

बरामद कद्दू के बीज को नेपाल राष्ट्र ले जाने के लिए रखा होना बताया गया है। बरामदगी के आधार पर थाना सोनौली में कस्टम एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

बरामदगी का विवरण
41 बोरी कद्दू का बीज (लावारिस)
01 पिकअप वाहन

राजस्व टीम

उपजिलाधिकारी, नौतनवा
तहसीलदार, नौतनवा

पुलिस टीम

उ0नि0 अभिषेक जायसवाल
का0 ब्रजेश कुमार

एसएसबी टीम

निरीक्षक अभिषेक कुमार
मु0आ0 ना0डी0 रामतिलक मौर्य
का0 ना0डी0 अनुज कुमार

भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी, मादक पदार्थों और अन्य अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए महराजगंज पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पुलिस के अनुसार, अवैध तस्करी के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत प्रभावी कार्रवाई करते हुए जिले की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।


फैयाज अहमद

फैयाज अहमद ‘आपन महराजगंज’ के लिए महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र में रिपोर्टर के तौर पर कार्य करते हैं। वे स्थानीय खबरों, घटनाओं और जनसमस्याओं को प्रमुखता से कवर करते हैं।