महराजगंज। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के 33वें स्थापना दिवस को इस वर्ष भव्य रूप में मनाने की तैयारी शुरू हो गई है। आगामी 3 सितंबर को लखनऊ स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के सभागार में 'स्वदेशी व्यापारी कुंभ' का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए महराजगंज में संगठन की 11 इकाइयों के अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष एवं कोर कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिलाप्रभारी एवं प्रदेश मंत्री अजय राज कसौधन तथा जिलाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि स्थापना दिवस तक प्रदेश भर में "स्वदेशी अपनाओ अभियान" चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत व्यापारियों से संपर्क कर उन्हें संगठन से जोड़ा जाएगा और स्वदेशी अपनाने के लिए जागरूक किया जाएगा। विभिन्न स्थानों पर पद यात्रा भी आयोजित की जाएगी।
इस बैठक में मुख्य रूप से जिला महामंत्री रघुनाथगुप्त, जिला कोषाध्यक्ष मृत्युंजय धामिया, गुड्डू तिवारी,अभय श्रीवास्तव, सुरेंद्र गुप्ता, रवि गुप्ता राहुल जायसवाल, श्याम वर्मा, आकाश जायसवाल, दिलीप कसौधन शिबू खान ,मकसूद आलम नवीन मद्धेशिया,राजकुमार शर्मा, नागेश कसौधन, गंगाधर जायसवाल, बृजभूषण अशोक मुन्ना, अशोक अग्रहरि, अशोक गौड़ दीनानाथ दीपक कश्यप प्रिंस जायसवाल , महेश गुप्ता समय कसौधन साहबान खान मानवेंद्र त्रिवेदी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
संगठन ने सभी व्यापारियों से अपील की है कि वे 3 सितंबर को लखनऊ में आयोजित 'स्वदेशी व्यापारी कुंभ' में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर स्वदेशी उत्पादों के समर्थन और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करें।
रजाउल अंसारी (Rajaul Ansari) 'आपन महराजगंज' में संवाददाता (सिसवा, विधानसभा 317) के रूप में कार्यरत हैं। यह सिसवा क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और विकास कार्यों से जुड़ी रिपोर्टिंग कवर करते हैं।