Maharajganj News : कानून से बच नहीं सका वारंटी, सिंदुरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार

    07-Aug-2026   
Total Views |

महराजगंज। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सिन्दुरिया पुलिस ने गैर जमानती वारंट (NBW) में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, माननीय अपर सिविल जज (अवर खंड), कोर्ट संख्या-01/न्यायिक मजिस्ट्रेट, महराजगंज द्वारा जारी गैर जमानती वारंट (मु.सं. 3300/97, धारा 26F एक्ट, थाना कोतवाली, महराजगंज) के अनुपालन में कार्रवाई की गई।


गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान किशोर, निवासी पतरेंगवा टोला अनरहवा, थाना सिन्दुरिया, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सत्यप्रकाश त्रिपाठी एवं हेड कांस्टेबल मनीष सिंह शामिल रहे।


आपन महराजगंज

आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।

आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।