Maharajganj News: महराजगंज में 15 शीशी अवैध नेपाली शराब बरामद, परसामलिक पुलिस ने 21 वर्षीय युवक को पकड़ा

    10-Sep-2026   
Total Views |

महराजगंज।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत परसामलिक पुलिस ने एक युवक को 15 शीशी अवैध नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई 9 सितंबर 2026 को रात 8:35 बजे ग्राम झिंगटी में एसएसबी कैंप से करीब 400 मीटर पूर्व चेकिंग के दौरान की।

पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को संदिग्ध स्थिति में रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 15 शीशी नेपाली शराब बरामद हुई। बरामद शराब में 300 एमएल की किसमिस सॉफ कंपनी की 12 शीशी और ब्लैक टाइगर कंपनी की 3 शीशी शामिल हैं।

आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज

गिरफ्तार युवक की पहचान मुंद्रेश पुत्र लक्ष्मण, उम्र करीब 21 वर्ष, निवासी ग्राम झिंगटी, थाना परसामलिक, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है।

पुलिस ने उसके खिलाफ मु0अ0सं0 74/2026, धारा 60/63 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

बरामदगी का विवरण
15 शीशी अवैध नेपाली शराब
12 शीशी (300 एमएल) किसमिस सॉफ
03 शीशी ब्लैक टाइगर

पुलिस के मुताबिक, अवैध शराब के खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।



मुबारक अली

मुबारक अली (Mubarak Ali) 'आपन महराजगंज' में तहसील संवाददाता (फरेंदा) के रूप में कार्यरत हैं। यह फरेंदा तहसील क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और प्रशासनिक गतिविधियों को प्रमुखता से कवर करते हैं।