Maharajganj News: महराजगंज में मारपीट समेत अन्य धाराओं में वांछित आरोपी गिरफ्तार, नौतनवा पुलिस ने की कार्रवाई

    10-Sep-2026   
Total Views |

महराजगंज।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत नौतनवा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

पुलिस के अनुसार, थाना नौतनवा में दर्ज मु0अ0सं0 158/2026 में धारा 115(2), 352, 351(3), 79 व 64(1) BNS के तहत वांछित अभियुक्त गंगेश पुत्र ओमकार, उम्र 20 वर्ष, निवासी लोधसी, थाना नौतनवा, जनपद महराजगंज को पुलिस हिरासत में लिया गया।

न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई
पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज सिद्धार्थ के कुशल मार्गदर्शन में की गई। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक अग्रिम विधिक कार्रवाई पूरी की जा रही है। पुलिस ने उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए भेज दिया है।



मुबारक अली

मुबारक अली (Mubarak Ali) 'आपन महराजगंज' में तहसील संवाददाता (फरेंदा) के रूप में कार्यरत हैं। यह फरेंदा तहसील क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और प्रशासनिक गतिविधियों को प्रमुखता से कवर करते हैं।