महराजगंज। सिसवा नगर पालिका के वार्ड नंबर-21 विवेकानंद नगर निवासी निखिल कुमार रौनियार को विश्व हिंदू रक्षा परिषद का महराजगंज जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन की घोषणा गुरुवार, 10 सितंबर 2026 को लखनऊ के विशाल खंड-2, गोमती नगर स्थित संगठन के पंजीकृत कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई।
यह घोषणा विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान संगठन के कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को दी शुभकामनाएं राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने निखिल कुमार रौनियार को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू रक्षा परिषद को उम्मीद है कि निखिल कुमार रौनियार हिंदू राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य से सनातन शिक्षा के अनुरूप सनातन शक्ति को संगठित करते हुए संगठन में महत्वपूर्ण योगदान देते रहेंगे।
कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनीष राय, राष्ट्रीय महामंत्री सुबाष शर्मा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री हिमांशु धवल, प्रदेश अध्यक्ष सामाजिक न्याय मोर्चा प्रकाश आर्या, प्रदेश मंत्री विक्रम चौहान उर्फ देव बाबा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
जिम्मेदारी श्रद्धापूर्वक निभाने की कही बात जिलाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर निखिल कुमार रौनियार ने कहा कि वह जिलाध्यक्ष के रूप में अपने कर्तव्यों का श्रद्धापूर्वक और शुद्ध अंतःकरण से निर्वहन करेंगे।
उनके मनोनयन की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र के लोगों और संगठन के कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। लोगों ने निखिल कुमार रौनियार को बधाई देते हुए उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।
रजाउल अंसारी (Rajaul Ansari) 'आपन महराजगंज' में संवाददाता (सिसवा, विधानसभा 317) के रूप में कार्यरत हैं। यह सिसवा क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और विकास कार्यों से जुड़ी रिपोर्टिंग कवर करते हैं।