महराजगंज। एसोसिएशन ऑफ कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स (एसीएचओ) उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिलाध्यक्ष पद के लिए सोमवार को ऑनलाइन मतदान कराया गया। चुनाव में सर्वाधिक वोट हासिल कर डॉ. जैनुलआबदीन ने एक बार फिर जिलाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। चुनाव परिणाम की घोषणा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हिमालय कुमार ने किया। दोबारा जिलाध्यक्ष चुने जाने पर खुशी सिसवा नगर पालिका क्षेत्र निवासी एसीएचओ डॉ. जैनुलआबदीन के दोबारा जिलाध्यक्ष चुने जाने की खबर से संगठन के पदाधिकारियों और साथी एसीएचओ में खुशी की लहर दौड़ गई। सदस्यों ने उन्हें बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन और मजबूत होगा। साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों की समस्याओं और मांगों को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं प्रदेश अध्यक्ष हिमालय कुमार ने डॉ. जैनुलआबदीन को पुनः जिलाध्यक्ष चुने जाने पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि संगठन को उम्मीद है कि डॉ. जैनुलआबदीन जिले में संगठन को मजबूती देने के साथ ही एसीएचओ के हितों और समस्याओं को प्राथमिकता से उठाएंगे।
वहीं, दोबारा जिलाध्यक्ष चुने जाने पर डॉ. जैनुलआबदीन ने प्रदेश नेतृत्व और संगठन के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि साथियों ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। एसीएचओ के हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान और संगठन को जिले में और मजबूत बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
रजाउल अंसारी (Rajaul Ansari) 'आपन महराजगंज' में संवाददाता (सिसवा, विधानसभा 317) के रूप में कार्यरत हैं। यह सिसवा क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और विकास कार्यों से जुड़ी रिपोर्टिंग कवर करते हैं।