Maharajganj News: कोल्हुई पुलिस ने 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दो महिलाओं को किया गिरफ्तार

    15-Sep-2026   
Total Views |

महराजगंज।
अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोल्हुई पुलिस ने 14 सितंबर 2026 को दो अलग-अलग कार्रवाई की है। ग्राम जंगल गुलरिहा टोला मुसहर के पास की गई कार्रवाई में पुलिस ने कुल 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद करते हुए दो महिलाओं को गिरफ्तार किया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी फरेंदा के निकट पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष कोल्हुई के नेतृत्व में की गई है।

पहली कार्रवाई में श्रीदेवी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, पहली कार्रवाई में ग्राम जंगल गुलरिहा टोला मुसहर, थाना कोल्हुई निवासी श्रीदेवी पत्नी देवनरायण को पकड़ा गया। करीब 37 वर्षीय श्रीदेवी के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई।

इस मामले में थाना कोल्हुई पर मु0अ0सं0 144/2026, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

दूसरी कार्रवाई में विमला के कब्जे से 10 लीटर शराब बरामद
इसी क्रम में पुलिस ने दूसरी कार्रवाई करते हुए विमला पत्नी अवधनाथ को गिरफ्तार किया। करीब 28 वर्षीय विमला ग्राम जंगल गुलरिहा मुसहर टोला, थाना कोल्हुई, जनपद महराजगंज की निवासी है।

पुलिस ने उसके कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। इस संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 145/2026, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

दोनों मामलों में 20 लीटर शराब बरामद

कोल्हुई पुलिस की दोनों अलग-अलग कार्रवाई में कुल 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस ने दोनों अभियुक्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है।

श्रीदेवी पत्नी देवनरायण, निवासी ग्राम जंगल गुलरिहा टोला मुसहर, थाना कोल्हुई, जनपद महराजगंज, उम्र करीब 37 वर्ष।
विमला पत्नी अवधनाथ, निवासी ग्राम जंगल गुलरिहा मुसहर टोला, थाना कोल्हुई, जनपद महराजगंज, उम्र करीब 28 वर्ष।

बरामदगी का विवरण
कुल 20 लीटर अवैध कच्ची शराब।



मोहिद खान

मोहिद खान आपन महराजगंज में बृजमनगंज क्षेत्र से रिपोर्टर हैं। यह महराजगंज जिले और बृजमनगंज की स्थानीय खबरों, घटनाओं और जनसमस्याओं को प्रमुखता से कवर करते हैं।