
महराजगंज। अपराध और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत भिटौली पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में की गई।
भिटौली पुलिस टीम ने मुकदमा संख्या 185/2026 से संबंधित वांछित अभियुक्त चन्दन गौड़ पुत्र बबलू गौड़ को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की उम्र करीब 20 वर्ष है और वह देउरवा, थाना सिन्दुरिया, जनपद महराजगंज का निवासी है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की जा रही है। इसके बाद उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।