महराजगंज। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का जनपद में संगठन विस्तार अभियान जारी है। प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी अजय राज कसौधन और जिलाध्यक्ष अनिल कुमार के नेतृत्व में सदस्यता बढ़ाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी अभियान के तहत आजीवन सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जनपद के अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे 16 व्यापारियों एवं पदाधिकारियों ने अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की आजीवन सदस्यता ली। जिलाध्यक्ष अनिल कुमार ने सभी नए सदस्यों को पंजीकृत प्रमाण पत्र सौंपकर संगठन परिवार में उनका स्वागत किया।
जिला प्रभारी अजय राज कसौधन ने कहा कि संगठन से लगातार व्यापारी जुड़ रहे हैं, जिससे अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल को मजबूती मिल रही है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संगठन हमेशा उनके साथ खड़ा रहेगा।
आजीवन सदस्यता लेने वालों में संत राज विश्वकर्मा (सिसवा बाजार), संजय मद्धेशिया (पनियरा), बनारसी गुप्ता (सिसवा बाजार), सुब्रत जायसवाल (निचलौल), पिंटू जायसवाल (पनियरा), मदन गुप्ता (सोहगी बरवा), शत्रुघ्न गुप्ता (सोहगी बरवा), पवन मद्धेशिया (निचलौल), अजीमुद्दीन अंसारी (सोहगी बरवा), शिवशरण पटेल (सोहगी बरवा), दिलीप मद्धेशिया (निचलौल), विनोद मद्धेशिया (पनियरा), आनंद जायसवाल (सिसवा), संजय मद्धेशिया (निचलौल), अभय यादव (सोहगी बरवा) और दीपक गुप्ता (निचलौल) शामिल रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी नवनियुक्त आजीवन सदस्यों ने व्यापारी हितों की रक्षा करने और संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। जिला प्रभारी अजय राज कसौधन और जिलाध्यक्ष अनिल कुमार ने नए सदस्यों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री रघुनाथ गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष मृत्युंजय धामिया, जिला उपाध्यक्ष अभय श्रीवास्तव, युवा जिला अध्यक्ष डॉ. सूरज सिंह, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र गुप्ता समेत संगठन के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
रजाउल अंसारी (Rajaul Ansari) 'आपन महराजगंज' में संवाददाता (सिसवा, विधानसभा 317) के रूप में कार्यरत हैं। यह सिसवा क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और विकास कार्यों से जुड़ी रिपोर्टिंग कवर करते हैं।