Maharajganj News: महराजगंज सदर सीएचसी में समय पर नहीं पहुंचे डॉक्टर, डेढ़ घंटे इंतजार करते रहे मरीज

    02-Sep-2026   
Total Views |
महराजगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सदर में बुधवार सुबह डॉक्टरों के समय पर नहीं पहुंचने से इलाज के लिए आए मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मरीज और उनके परिजन करीब डेढ़ घंटे तक डॉक्टरों के आने का इंतजार करते रहे। सुबह 9:25 बजे तक भी डॉक्टर अस्पताल नहीं पहुंचे थे।

लंबे समय तक इंतजार के बाद मरीजों में नाराजगी देखने को मिली। मरीजों का आरोप है कि अस्पताल में डॉक्टर निर्धारित समय पर उपलब्ध नहीं रहते हैं। इससे दूर-दराज के इलाकों से इलाज के लिए आने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है।

इसे भी पढ़ें — नौतनवा में अतिक्रमण के खिलाफ नगर पालिका की कार्रवाई, सड़क की पटरियों से हटाए गए अवैध कब्जे

कई मरीजों ने बताया कि वे सुबह ही अस्पताल पहुंच गए थे, लेकिन डॉक्टर के आने के लिए उन्हें काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। इस बीच अस्पताल परिसर में मरीजों की संख्या बढ़ती गई।

बताया गया कि डॉक्टर जितेंद्र और डॉक्टर रोमा गुप्ता के मौजूद नहीं होने के कारण मरीजों को इंतजार करना पड़ा।
मरीजों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से अस्पताल में डॉक्टरों की समय पर मौजूदगी सुनिश्चित कराने की मांग की है। उनका कहना है कि सरकारी अस्पतालों में बड़ी संख्या में गरीब और जरूरतमंद लोग इलाज के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में डॉक्टरों की अनुपस्थिति के कारण उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानी झेलनी पड़ती है।

मरीजों और स्थानीय लोगों ने मामले की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों से आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।



आपन महराजगंज

आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।

आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।