महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र के बैठवलिया गांव निवासी नंदकिशोर चौहान के बकरे को उसके घर से बाइक सवार लोगों ने चुरा लिया। उसने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस को दी गई तहरीर में नंदकिशोर ने बताया है कि वह बैठवलिया गेडहवा मार्ग पर झोपड़ी डाल कर बच्चों के साथ रहता है। सुबह वह अपनी बकरियों को दरवाजे पर बांधकर खेत में गन्ना काटने चला गया। घर पर केवल उसकी लड़की थी। इस दौरान बाइक से आए कुछ लोगों ने लड़की से बकरे का दाम पूछा फिर वापस चले गए। उसका कहना है कि कुछ समय के बाद जब उसकी लड़की घर के अंदर चली गई। इस बीच दुबारा पहुंचे बाइक सवार लोगों ने रस्सी खोलकर उसके बकरे को बाइक से लेकर फरार हो गए। उसने बताया कि बकरे की काफी तलाश की गई, लेकिन पता नहीं चल पाया है।
बकरे का वजन तकरीबन 25 किलो है। एसओ गौरव कन्नौजिया ने बताया कि इस घटना की जानकारी नहीं है। इसको पता किया जा रहा है।