भीषण एक्सीडेंट : पनियरा थाना क्षेत्र में दो बाइकों की आमने सामने टक्कर

महराजगंज। महराजगंज के पनियरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा हुआ। कौवाठोड़ चौराहे के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई।

हादसे में बीजेपी के मुजूरी मंडल अध्यक्ष देवेंद्र गिरी और ग्राम पंचायत अनन्तपुर मोथही के रायपुर टोला निवासी गोविंद पासवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल एम्बुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, होली के दिन औरहिया निवासी देवेंद्र गिरी किसी काम से घर से निकले थे। वह मुजरी की तरफ लौट रहे थे। इसी दौरान कौवा ठोड़ चौराहे पर यह हादसा हुआ। देवेंद्र गिरी के सिर में गंभीर चोट आई है। उनके दोनों हाथ भी फ्रैक्चर हो गए हैं। दूसरे घायल गोविंद पासवान की भी हालत गंभीर बताई जा रही है।