Maharajganj News: पति ने पत्नी की डंडो से पीटकर की हत्या

Maharajganj: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में स्थित पनियरा थाना क्षेत्र के धंगरहवा टोले पर ससुराल आए पति ने अपनी पत्नी को डंडे से पीटकर मौत के घाट उतार दिया है। वहीं उसके प्रेमी को मारपीट कर घायल कर दिया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पनियरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पनियरा थाना क्षेत्र के रहने वाले भिखारी ने अपनी पुत्री संगीता का विवाह मेरठ में अरविंद के साथ किया था। जहां से तीन महीने पहले संगीता अपने तीन मासूम बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई थी। प्रेमी के साथ संगीता अपने मायके चली गई और पति को भी फोन करके मयके में बुला लिया। जहां संगीता का पति तीन मासूम बच्चों को लेकर पहुंचा।

संगीता को समझाया कि जो हुआ उसे भूल जाओ, अब अपने बच्चों को लेकर मेरे साथ रहो। उसके प्रेमी को भी समझाया कि तुम यहां से अब चले जाओ, इसके बावजूद दोनों एक साथ रहने की जिद पर अड़े थे। इसके बाद अरविंद पत्नी संगीता को समझाने के लिए एक कमरे में चला गया। बताया जा रहा है कि अरविंद ने पहले समझते समय अपने गले में फांसी का फंदा डाल लिया। इसके बाद संगीता उसकी बात को मान गई और ससुराल जाने के लिए तैयार हो गई। फांसी से उतरने के बाद संगीता फिर अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर उड़ गई। इसी बात को लेकर कहासुनी के दौरान अरविंद ने डंडे से पीटकर पत्नी संगीता को मौत के घाट उतार दिया।