Maharajganj News: एक बार फिर महराजगंज की पुलिस प्रदेश में पहले स्थान पर

Maharajganj News: महराजगंज। आईजीआरएस पोर्टल पर जन शिकायतों के निस्तारण में जारी माह जनवरी की रैकिंग में महराजगंज पुलिस के खाते में एक बड़ी उपलब्धि आई है। इस रैकिंग में जिले की पुलिस को प्रदेश में पहला स्थान हासिल हुआ है।

जनशिकायतों के निस्तारण में जिले की पुलिस को चौथी बार प्रदेश में पहला स्थान हासिल करने की उपलब्धि मिली है। एसपी सोमेन्द्र मीना ने जिले के सभी प्रभारी निरीक्षकों व एसओ को निर्देश दिया है कि वे थाने पर उपस्थित पीड़ित/शिकायतकर्ता के साथ अच्छा तालमेल एवं उनके साथ अच्छे से व्यवहार कर गुण-दोष के आधार पर मामलों का निस्तारण करें। फिर कहा कि प्रदेश में पहला स्थान मिलने के बाद इस उपलब्धि को बरकरार रखने की चुनौती बड़ी है।

दोनों पक्षों की सुनवाई कर मामलों का निस्तारण करने का निर्देश दिया। जनशिकायतों का निस्तारण आनलाइन किया जाता है। पोर्टल पर प्राप्त संदभों का एक निश्चित समय दिया जाता है, जिसे उन संदर्भों को नियत समयावधि के अन्तर्गत निस्तारण किया जाना अनिवार्य है।
पोर्टल पर विभिन्न माध्यमों से प्राप्त संदर्भों की जॉच के लिए जांचकर्ता अधिकारी द्वारा मौके पर जाकर प्रकरण की निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्वक जांच कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जाती है। इसका पर्यवेक्षण उच्चाधिकारियों द्वारा की जाती है। जांच आख्याओं का भी गहनता से परीक्षण किया जाता है।