शाइनी आहूजा ने अपना करियर एड फिल्म्स और म्यूजिक एल्बम से शुरू किया।
फिल्म ‘हजारों ख्वाहिशें ऐसी’ के लिए ऑडिशन दिया और चयनित हुए।
डेब्यू फिल्म में शाइनी के अभिनय की जमकर तारीफ हुई।
‘गैंगस्टर’, ‘वो लम्हें’, ‘लाइफ इन ए मेट्रो’, ‘भूल भुलैया’ जैसी फिल्मों में काम किया।
2009 में 19 साल की नौकरानी ने शाइनी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया।
उन्हें सात साल की सजा मिली, जबकि पीड़िता ने बयान वापस लिया था।
आखिरी बार ‘वेलकम बैक’ में नजर आए, लेकिन उन्हें प्रमोशन से दूर रखा गया।
एक गलती ने उनका सब कुछ छीन लिया, बताया जाता है कि वे फिलीपींस में रह रहे हैं और लाइमलाइट से दूर हैं।