अभिनेत्री अनन्या पांडे का नाम फोर्ब्स की 30 अंडर 30 एशिया 2025 लिस्ट में शामिल किया गया है।
महज 26 साल की उम्र में अनन्या ने इस प्रतिष्ठित लिस्ट में जगह बनाकर बॉलीवुड में एक मिसाल कायम की है।
इस लिस्ट में एशिया के अलग-अलग क्षेत्रों में काम कर रहे 30 साल से कम उम्र के प्रभावशाली युवाओं को शामिल किया जाता है।
हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म ‘केसरी 2’ में अनन्या का गंभीर किरदार दर्शकों को खूब पसंद आया।
अनन्या जल्द ही फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ में नज़र आएंगी, जिसकी चर्चा अभी से शुरू हो गई है।
‘कॉल मी बे’ और ‘कंट्रोल’ जैसी वेब सीरीज़ में भी अनन्या पांडे ने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया।
अनन्या की इस सफलता से उनके फैंस बेहद खुश हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें बधाइयां मिल रही हैं।
अनन्या के साथ एक्टर ईशान खट्टर का नाम भी फोर्ब्स 2025 की लिस्ट में शामिल हुआ है।
फिल्मों और वेब सीरीज में लगातार सक्रिय अनन्या पांडे का करियर अब नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है।