कैंसर को मात देने वाली बी टाउन की परियां

इन दिनों बी टाउन में दीपिका कक्कड़ के कैंसर की चर्चा हर तरफ है, लेकिन ऐसा नहीं है कि वे पहली एक्ट्रेस हैं जो कैंसर से जूझ रही हैं, इससे पहले भी इंडस्ट्री कि कई अभिनेत्रियां इससे उबर चुकी हैं, आइये जानते हैं -

दीपिका कक्कड़

बिग बॉस 12 की विजेता और टीवी अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ को हाल ही में स्टेज-2 लिवर कैंसर का पता चला है। टेस्ट में उनके लिवर में टेनिस बॉल के आकार का ट्यूमर मिला, जो कैंसर युक्त था।

छवि मित्तल

अभिनेत्री छवि मित्तल को 2022 में ब्रेस्ट कैंसर का पता चला। कई महीनों तक चले इलाज के बाद, उनकी हिम्मत ने उन्हें कैंसर सर्वाइवर बनाया।

ताहिरा कश्यप

एक्टर आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को 2018 में ब्रेस्ट कैंसर हुआ। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी मास्टेक्टॉमी और कीमोथेरेपी की यात्रा साझा की।

सोनाली बेंद्रे

1990 के दशक की मशहूर अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे को 2018 में स्टेज-4 मेटास्टेटिक ब्रेस्ट कैंसर का पता चला। डॉक्टरों ने बताया कि उनके बचने की केवल 30% संभावना थी। फिर भी, सोनाली ने हिम्मत नहीं हारी।

मनीषा कोइराला

बॉलीवुड अभिनेत्री मनीषा कोइराला को 2012 में स्टेज-4 डिम्बग्रंथि (ओवेरियन) कैंसर हुआ। इस 'साइलेंट किलर' ने उन्हें शुरू में तोड़ा, लेकिन अमेरिका में इलाज के बाद वह पूरी तरह ठीक हो गईं।

हिना खान

टीवी अभिनेत्री हिना खान ने भी ब्रेस्ट कैंसर से अपनी लड़ाई को खुलकर साझा किया। उन्होंने बताया कि इलाज के दौरान मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए मेडिटेशन और माइंडफुलनेस ने उनकी मदद की।

महिमा चौधरी

साल 2022 में बॉलीवुड कि मशहूर अभिनेत्री महिमा चौधरी भी ब्रैस्ट कैंसर को मात दे चुकी हैं लेकिन अभी भी उनके मन में इस बीमारी को लेकर टीस है।

कैंसर एक ऐसी बीमारी है जो न सिर्फ शरीर, बल्कि मन और आत्मा को भी चुनौती देती है। लेकिन इस मुश्किल लड़ाई में कुछ लोग हिम्मत और उम्मीद के साथ विजयी बनकर उभरते हैं। भारतीय हस्तियों की ऐसी ही प्रेरणादायक कहानियां हमें सिखाती हैं कि हार नहीं माननी चाहिए।