शादी, तलाक और संघर्ष, श्वेता तिवारी की जिंदगी की अनसुनी कहानी
टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी आए दिनों किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में बनी रहती हैं।
44 की उम्र में भी श्वेता तिवारी ने खुद को बहुत ही मेनटेन रखा है।
सिंगल मदर होने के बाद भी उन्होंने अपने दोनों बच्चों की देखभाल में कोई कमी नहीं रखी है। बता दें कि श्वेता तिवारी की दो बार शादी हुई थी और दोनों ही शादियां असफल रहीं।
एक हालिया इंटरव्यू में श्वेता तिवारी ने खुलासा किया कि उनके पहले तलाक से उन्हें काफी धक्का लगा था उन्हें और उनकी मां को तरह-तरह की बातें सुननी पड़ी थीं। क्योंकि उन्होंने एक जाट से शादी की थी।
श्वेता ने कहा कि तलाक के बाद मैं इमोशनल थी कि मेरी बच्ची को पिता नहीं मिलेगा, लेकिन मुझे बाद में इसका एहसास हुआ कि नहीं...आप एक हैप्पी फैमिली तभी हो सकते हो जब आप एक मेंटली हैप्पी हो।
आपको बता दें कि श्वेता ने राजा चौधरी से साल 1998 में शादी की थी और दोनों का तलाक 2012 में हो गया था।
फिर उन्होंने अपने दोस्त अभिनव कोहली से साल 2013 में शादी की थी, लेकिन दोनों की शादी लंबी नहीं चली 6 साल बाद दोनों का तलाक हो गया। श्वेता ने अभिनव पर मार पीट का भी आरोप लगाया था।
बता दें कि अभिनव से श्वेता को एक बेटा है और राजा चौधरी से श्वेता की एक बेटी है पलक तिवारी, जो इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री में अपने कदम जमा रही हैं।
अब श्वेता की बेटी पालक तिवारी भी अपनी किस्मत बॉलीवुड में आज़मा रही हैं।