कुछ तो 12वीं भी नहीं हैं पास
बॉलीवुड एक ऐसी इंडस्ट्री है जहां आपकी पढाई और डिग्री से ज्यादा आपका टैलेंट आपके काम आता है। आज हम आपको उन हीरोइनों की लिस्ट दिखने जा रहे हैं जो पढ़ाई के नाम पर ग्रेजुएशन तो क्या 12 वीं फेल हैं और एक ने तो 6ठीं क्लास भी पास नहीं की।
एक्टिंग, डांस और खूबसूरती से पूरी दुनिया पर राज करने वाली दीपिका पादुकोण की मम्मी चाहती थी कि वो अपना ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद ही कुछ करें। फिलहाल आपको बता दें कि दीपिका ग्रेजुएट भी नहीं हैं।
लिस्ट में अगला नाम है आलिया भट्ट का। आलिया ने बहुत कम उम्र में फिल्मी करियर की शुरूआत कर दी थी। लगातार मिल रहे ऑफर्स की वजह से 12वीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी।
अभिनेत्री कंगना रनौत हर मुद्दे पर अपनी राय बेबाकी से रखती हैं। वहीं फैंशन और फिल्म सेलेक्शन को लेकर ट्रेंड सेटर बन चुकी कंगना 12 वीं क्लास में फेल हो गयीं थीं।
कपूर खानदान की स्टार डॉटर करिश्मा कपूर का नाम इस लिस्ट में सभी को हैरान कर सकता है। लेकिन इससे भी ज्यादा हैरानी की बात ये है कि करिश्मा सिर्फ 5वीं पास हैं।
राखी अक्सर ही अपने बचपन के दिनों को लेकर मीडिया में बात करती दिखाई देती हैं। राखी सावंत ने मुंबई उत्तर-पश्चिम लोकसभा सीट से निर्दलीय कैंडिडेट के रूप में चुनाव लड़ा था जिसमें उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता अनपढ़ बताई थी।
सोनम कपूर भी फिल्मी फैमिली से हैं ऐसे में वो फिल्म करियर को लेकर इतनी पैशनेट थी कि उन्होंने पढाई और डिग्री जमा करना जरूरी नहीं समझा। मुंबई के आर्य विद्या मंदिर से 12 तक पढ़ने के बाद सोनम कपूर ने ग्रेजुएशन करने के लिए एडमिशन तो लिया लेकिन बीच में पढ़ाई छोड़ अपने फिल्मी सफर की शुरुआत कर ली।