45 की उम्र में भी सुपर फिट करीना कपूर, जानिए फिटनेस और ग्लोइंग स्किन का पूरा राज

शुरुआत

करीना कपूर खान ने इंडस्ट्री में 25 साल पूरे कर लिए हैं, लेकिन 45 की उम्र में भी उनकी फिटनेस और ग्लो आज भी लोगों को हैरान करती है।

जल्दी डिनर, जल्दी नींद

करीना रात को जल्दी डिनर करती हैं और लगभग 9:30 बजे सो जाती हैं। यही उनकी एनर्जी और स्किन ग्लो का बड़ा सीक्रेट है।

पार्टी से दूरी

करीना को नाइट पार्टी पसंद नहीं। उनका कहना है कि दोस्त जानते हैं कि वो घर पर शांति से सीरीज देख रही होंगी।

खिचड़ी है कम्फर्ट फूड

करीना हर 2-3 दिन में खिचड़ी जरूर खाती हैं। उनका कहना है कि बिना खिचड़ी उन्हें नींद ही नहीं आती।

सुबह की शुरुआत कैसे करती हैं?

उठते ही बादाम, किशमिश या अंजीर खाना करीना की रोज़ की आदत है।

करीना का डाइट प्लान

नाश्ता: पराठा या पोहा, लंच: दाल-चावल, शाम: चीज़ टोस्ट या मौसमी फल, डिनर: घी वाली खिचड़ी या पुलाव

वेजिटेरियन बनने का असर

करीना मानती हैं कि प्योर वेजिटेरियन डाइट से उनकी स्किन और बॉडी में पॉजिटिव बदलाव आया।

बोटॉक्स नहीं, योग पर भरोसा

करीना बोटॉक्स या फिलर्स से दूर रहती हैं और योग, एक्सरसाइज और सूर्यनमस्कार को प्राथमिकता देती हैं।

सूर्यनमस्कार है फेवरेट

हल्की वॉक, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और रोज़ सूर्यनमस्कार करीना की फिटनेस का बेस है।

घर का बना खाना सबसे बेस्ट

करीना को घर का खाना सबसे ज़्यादा पसंद है। उनका मानना है कि घर के बने खाने जैसा सुकून कुछ नहीं।