ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े, लेकिन स्टार्स की फीस को लेकर अब बड़ा खुलासा हुआ है।
रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर’ 2025 की हाईएस्ट ग्रॉसिंग हिंदी फिल्मों में शामिल रही। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की।
फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल भी अहम भूमिकाओं में नजर आए। तीनों की एक्टिंग को खूब सराहा गया।
फिल्म के स्टार्स की फीस सामने आने के बाद फैंस हैरान रह गए, क्योंकि कई बड़े कलाकारों को उम्मीद से काफी कम फीस मिली।
रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर सिंह को इस फिल्म के लिए लगभग 30 से 50 करोड़ रुपये की फीस मिली।
फिल्म में अहम रोल निभाने वाले संजय दत्त को करीब 10 करोड़ रुपये फीस दी गई।
फिल्म में दमदार एक्टिंग के बावजूद अक्षय खन्ना को सिर्फ 2.5 करोड़ रुपये फीस मिली।
रिपोर्ट के मुताबिक अर्जुन रामपाल को फिल्म के लिए सिर्फ 1 करोड़ रुपये फीस दी गई।
हैरानी की बात यह है कि अर्जुन रामपाल को उतनी ही फीस मिली, जितनी 20 साल की एक्ट्रेस सारा अर्जुन को मिली थी।
खबर है कि अर्जुन रामपाल ‘धुरंधर 2’ में भी नजर आएंगे, जहां उनका रोल पहले से ज्यादा बड़ा और दमदार होगा।