पहली मुलाकात में नहीं हुआ प्यार

फिर कैसे बनी अजय-काजोल की सुपरहिट जोड़ी?

27 साल पुरानी लव स्टोरी

Kajol और Ajay Devgn की जोड़ी आज भी बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में गिनी जाती है।

पहली मुलाकात का दिलचस्प किस्सा

दोनों की पहली मुलाकात फिल्म के सेट पर हुई थी। शुरुआत में दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त थे।

अजय का शांत स्वभाव

काजोल ने बताया था कि अजय सेट पर हमेशा एक कोने में चुपचाप बैठे रहते थे। उन्हें देखकर काजोल हैरान रहती थीं।

‘लव एट फर्स्ट साइट’ नहीं था

काजोल के मुताबिक, उनके और अजय के बीच पहली नजर वाला प्यार नहीं हुआ था, लेकिन धीरे-धीरे दोनों करीब आने लगे।

रिलेशनशिप गुरु बने अजय

उस समय दोनों किसी और रिश्ते में थे। काजोल अपनी लव लाइफ को लेकर अजय से सलाह लिया करती थीं।

दोस्ती से प्यार तक का सफर

साथ वक्त बिताते-बिताते दोनों की दोस्ती गहरी हुई और यही रिश्ता प्यार में बदल गया।

सुपरहिट रही ऑनस्क्रीन जोड़ी

'इश्क', 'प्यार तो होना ही था', 'दिल क्या करे', 'राजू चाचा' और 'यू मी और हम' जैसी फिल्मों ने दोनों की जोड़ी को सुपरहिट बना दिया।

1999 में रचाई शादी

कई साल डेटिंग के बाद 1999 में दोनों ने पारंपरिक महाराष्ट्रीयन रीति-रिवाज से शादी कर ली।

क्यों लिया शादी का फैसला?

काजोल ने बताया था कि लगातार काम करते-करते वह जिंदगी में ठहराव चाहती थीं, इसलिए उन्होंने शादी का फैसला लिया।

आज है परफेक्ट फैमिली

अजय और काजोल आज बेटी Nysa Devgan और बेटे Yug Devgan के साथ खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं।