एक्ट्रेस Karishma Tanna जल्द अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाली हैं। इस दौरान उन्होंने फिटनेस और वॉकिंग को लेकर खास अनुभव साझा किया।
करिश्मा ने जिम से अपना वीडियो शेयर किया, जिसमें वह ट्रेडमिल पर चलते हुए नजर आईं। उन्होंने कहा कि रोजाना थोड़ी देर चलना बेहद फायदेमंद है।
एक्ट्रेस ने कहा कि प्रेग्नेंसी बहुत खूबसूरत अनुभव है, लेकिन शरीर में बदलाव और थकान भी इसका हिस्सा हैं।
करिश्मा ने कहा कि महिलाएं अपने साथ नरमी बरतें, लेकिन पूरी तरह एक्टिव रहना बंद न करें।
उन्होंने बताया कि रोजाना 20-30 मिनट पैदल चलने से सूजन, अकड़न और मूड स्विंग जैसी परेशानियों में राहत मिलती है।
करिश्मा के मुताबिक, वॉकिंग सिर्फ शरीर ही नहीं बल्कि मानसिक रूप से भी काफी बेहतर महसूस कराती है।
एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंट महिलाओं से कहा कि एक्टिव रहना भविष्य में शरीर के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा।
करिश्मा ने बिजनेसमैन Varun Bangera से साल 2022 में शादी की थी।
इस साल अप्रैल में कपल ने प्रेग्नेंसी अनाउंस करते हुए बताया कि अगस्त 2026 में उनके घर खुशियां आने वाली हैं।
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi, Naagin 3 और Scoop जैसे शोज से करिश्मा ने दर्शकों के दिलों में खास पहचान बनाई।