कथक से ताइक्वांडो तक… टैलेंट का पावरहाउस हैं शिवांगी जोशी

जानिए अनसुनी बातें

31 साल की हुईं शिवांगी जोशी

टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री शिवांगी जोशी 18 मई 2026 को अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं।

मुंबई में जन्म, देहरादून में परवरिश

शिवांगी का जन्म मुंबई में हुआ, लेकिन उनका परिवार बाद में देहरादून शिफ्ट हो गया, जहां उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की।

कितनी पढ़ी-लिखी हैं शिवांगी?

शिवांगी जोशी ने देहरादून से स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद बैचलर ऑफ आर्ट्स की डिग्री हासिल की।

2013 में शुरू हुआ करियर

उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत खेलती है जिंदगी आंख मिचौली से की थी।

इन टीवी शोज में आईं नजर

शिवांगी बेइंतहा, बेगूसराय और प्यार तूने क्या किया जैसे कई शोज में नजर आ चुकी हैं।

‘नायरा’ बनकर मिली पहचान

ये रिश्ता क्या कहलाता है में ‘नायरा’ का किरदार निभाकर शिवांगी घर-घर में मशहूर हो गईं।

प्रोफेशनल कथक डांसर हैं शिवांगी

एक्ट्रेस होने के साथ-साथ शिवांगी एक ट्रेंड कथक डांसर भी हैं और उनके डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किए जाते हैं।

ताइक्वांडो में जीता गोल्ड मेडल

स्कूल के दिनों में शिवांगी ने ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर सबको चौंका दिया था।

सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग

शिवांगी की तस्वीरें, डांस वीडियो और स्टाइलिश लुक्स सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते हैं।

टीवी की सबसे पसंदीदा स्टार्स में शामिल

अपनी एक्टिंग, खूबसूरती और टैलेंट के दम पर शिवांगी जोशी आज टीवी इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं।