'डोला रे डोला' को लेकर फैली थी ये बड़ी अफवाह, अब 24 साल बाद माधुरी ने तोड़ी चुप्पी

24 साल बाद माधुरी ने तोड़ी चुप्पी

'देवदास' के मशहूर गाने 'डोला रे डोला' से जुड़े प्रेग्नेंसी रूमर्स पर माधुरी दीक्षित ने आखिरकार अपना पक्ष रखा।

'डोला रे डोला' बना था सुपरहिट

शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित स्टारर 'देवदास' का यह गाना आज भी बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय गीतों में गिना जाता है।

क्या शूटिंग के दौरान प्रेग्नेंट थीं माधुरी?

सालों से चर्चा थी कि 'डोला रे डोला' की शूटिंग के समय माधुरी दीक्षित चार महीने की प्रेग्नेंट थीं।

इंटरव्यू में मिला सीधा जवाब

हालिया इंटरव्यू में जब उनसे यह सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, "आरिन 2003 में पैदा हुआ था, आप हिसाब लगा लीजिए।"

तारीखों ने साफ कर दी तस्वीर

'देवदास' जुलाई 2002 में रिलीज हुई थी, जबकि माधुरी के बड़े बेटे आरिन का जन्म मार्च 2003 में हुआ था।

बीमार जरूर हुई थीं माधुरी

अभिनेत्री ने बताया कि लगातार यात्रा और रात की शूटिंग के कारण उनकी तबीयत कुछ समय के लिए खराब हो गई थी।

शूटिंग थी बेहद थकाऊ

माधुरी ने कहा कि उन्हें लगातार एक जगह से दूसरी जगह जाना पड़ता था, जिससे शारीरिक थकान बढ़ गई थी।

1999 में की थी शादी

माधुरी दीक्षित ने 1999 में डॉक्टर श्रीराम नेने से शादी की और इसके बाद अमेरिका के डेनवर में रहने लगीं।

'देवदास' में निभाया था चंद्रमुखी का रोल

'देवदास' में निभाया था चंद्रमुखी का रोल

आज भी यादगार है 'देवदास'

शरत चंद्र चट्टोपाध्याय के उपन्यास पर आधारित यह फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे प्रतिष्ठित फिल्मों में गिनी जाती है।